प्रेगनेंसी में खाली पेट दवा खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 14:19

गर्भावस्था में खाली पेट न करें आयरन-कैल्शियम का सेवन
गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली आयरन व कैल्शियम गोली का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। कई बार गोली खाने से गर्भवती महिला को उल्टी, कब्ज, पेट दर्द, घबराहट आदि की समस्या हो जाती है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने...
गर्भावस्था में खाली पेट न करें आयरन-कैल्शियम का सेवन

गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली आयरन व कैल्शियम गोली का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। कई बार गोली खाने से गर्भवती महिला को उल्टी, कब्ज, पेट दर्द, घबराहट आदि की समस्या हो जाती है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए गर्भवती महिलाओं को आयरन की जरूरत होती है। खाने के आधे घंटे बाद ही आयरन की गोली लें। झलकारीबाई अस्पताल में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. उर्मिला आर्या ने मरीजों को खानपान, योग आदि की जानकारी दी।

हर माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की विस्तृत व नि:शुल्क प्रसव पूर्व देखभाल की व्यवस्था की जाती है। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए ओपीडी में काउंटर बनाया गया जिसमें 280 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ व 138 मरीजों की जांच की गई। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ सुधा वर्मा ने बताया कि अस्पताल में वजन,बीपी, खून,एचआईवी,थायरॉइड आदि जांचें मुफ्त की व दवा दी गई।

गर्भावस्था में हड्डियों को न होने दें कमजोर

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीपा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला को पर्याप्त कैल्शियम की जरूरत होती है। गर्भवती महिला को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम न मिले तो हड्डियां कमजोर होने लगती और इसका असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। मां व शिशु के स्वास्थ्य के लिए दूध व उससे बने उत्पादों का सेवन अवश्य करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info